एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के वाहन से नील गाय टकरा गई, जिससे एक उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैथरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार एक होमगार्ड और तीन कांस्टेबलों के साथ प्राइवेज कार से गस्त पर जा रहे थे।
बुधवार रात करीब दस बजे उनकी कार के आगे अचानक नीलगाय टकरा गई। हादसे मे कुमार के अलावा सिपाही आबिद खान, राम वकील, देवेंद्र कुमार, गौरव कुमार घायल हो गये । उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घायल कर्मचारियों का अस्पताल जाकर हाल जाना। सभी की हलत खतरे से बाहर है। ब्यूरो