जोधपुर। जयपुर के सोइंतरा गांव की सरहद में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों को मौत हो गई। बालोतरा हाईवे पर एक पिकअप और एक ट्रेलर आपस में टक्करा गए और इस हादसे में अन्य तीन लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाए और 1 बच्चा है।
जोधपुर सोइंतरा में हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत इतनी दर्दनाक थी कि क्रेन की सहायता से पिकअप में फंसे शव बाहर निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर काफी दुख हुआ। इसमें 11 लोगों की जान चली गई। मृतकों के परिजनों के प्रति में गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।